जाकिर/ हेदायतुल्लाह
हुगली/दक्षिण 24 परगना (आरएनएस)। अभी चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन इससे पहले ही बंगाल के तमाम जिलों में केन्द्रीय बलों की तैनाती हो चुकी है गश्त भी देकी जा रही है। ऐसा ही नजारा दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर पुलिस थाना व अलग-अलग इलाकों में देखने को मिला। केन्द्रीय बल के जवान सुंदरबन में कुलतली सनकी जहांन मल्टी-पर्पस साइक्लोन सेंटर पहुंच गई है। वहां से केन्द्रीय बल के जवान कुलतली इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसके अलावा हुगली जिले में भी केंद्रीय बल के जवानों का एक कंपनी पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय बल के जवान रविवार आज तड़के में डानकुनी स्टेशन पर पहुंची। चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के सूत्रों ने बताया कि पहले चरण में पांच और बाद में तीन कंपनी केंद्रीय बल कमिश्नरेट क्षेत्र में आएंगी। इन्हें विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। इसके अलावा, हुगली ग्रामीण पुलिस क्षेत्र के लिए भी अलग से केंद्रीय बल भेजे जाएंगे। इससे पहले नदिया और मालदह जिलों में भी केंद्रीय सुरक्षा बल पहुंच चुके हैं। प्रशासन के अनुसार, केंद्रीय बलों की यह अग्रिम तैनाती मुख्य रूप से आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा और मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।

