भोपाल 1 मार्च (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा संपत्तिकर सहित अन्य करों एवं शुल्कों की वसूली प्रभावी ढंग से की जा रही है साथ ही करों का भुगतान न करने वालों के विरूद्ध संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही भी निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अमले ने जोन क्र. 07 के अंतर्गत वार्ड क्र. 34 में 08 बकाया खातेदारों की सम्पत्तियां कुर्क की।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देष पर रविवार को निगम के अमले ने जोन क्र. 07 के अंतर्गत वार्ड क्र. 34 के 128, वरदान हॉस्पिटल बिल्डिंग सीताराम पांडे बकाया राशि 15 लाख 60 हजार 731 रुपये, 122, बाजार जहांगीराबाद रमेशचन्द्र बकाया राशि 01 लाख 18 हजार 376 रुपये, 12, फर्राशखाना जहांगीराबाद बकाया राशि अब्दुल हई बकाया राशि 01 लाख 76 हजार 950 रुपये, 115, बाजार जहांगीराबाद बशीर उद्दीन बकाया राशि 02 लाख 16 हजार 262 रुपये, 84, जेल रोड जहांगीराबाद नबी अहमद बकाया राशि 80 हजार 591 रुपये, 62, अहिरपुरा जहांगीराबाद एहजाज बेगम बकाया राशि 01 लाख 87 हजार 369 रुपये, 02, सिलावटपुरा जहांगीराबाद टी.एन.नथानियन बकाया राशि 01 लाख 15 हजार 121 रुपये तथा 88, अहिरपुरा जहांगीराबाद एहजाज सुल्तान बकाया राशि 02 लाख 63 हजार 150 रुपये का भुगतान न करने पर उक्त बकायादार की संपत्ति कुर्क करने की गई।
निगम द्वारा उपरोक्त कार्यवाही से पूर्व उक्त बकायादारों को नियमानुसार देयक व नोटिस आदि जारी किये गये परंतु बकायादारों द्वारा करों का भुगतान न करने पर उक्त तालाबंदी की कार्यवाही की गई।

