जौनपुर 2 मार्च (आरएनएस )। मछलीशहर थाना क्षेत्र के कोढा गांव के पास ट्रक के धक्के से ई रिक्शा पलटने से पांच लोग घायल हो गयें हैं। घटना के बाद पांचों को इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया गया, जहां पर चार की हालत को नाजूक देखते हुए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मालूम हो कि मडिय़ाहूं तहसील के ताजुद्दीनपुर गांव निवासी लल्लू पटेल अपने परिवार के साथ ई रिक्शा में मुंगराबादशाहपुर में अपने रिश्तेदार के यहां गयें हुए थें। रविवार की देर जब वह वापस घर लौट रहें थे तो एक ट्रक ने पीछे से ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण ई रिक्शा पलट गया, जिसमें पांच लोग घायल हो गयें। पांचों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां चार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

