नई दिल्ली ,03 मार्च (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अनुमोदित नामों की घोषणा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की गई।
जारी सूची के अनुसार, बिहार से श्री नितिन नवीन और श्री शिवेश कुमार, असम से श्री तेराश गोवाला और श्री जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से श्री संजय भाटिया, ओडिशा से श्री मनमोहन सामल और श्री सुजीत कुमार तथा पश्चिम बंगाल से श्री राहुल सिन्हा को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने इन नामों को आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर अंतिम स्वीकृति प्रदान की है। अब संबंधित राज्यों में नामांकन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी। राजनीतिक हलकों में इस सूची को आगामी चुनावी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

