प्रयागराज 3 मार्च (आरएनएस )। राजीव गांधी नेशनल एविएशन विश्विद्यालय, राय बरेली, उत्तर प्रदेश में प्रारम्भ हुए उड़ान- स्पोट्र्स फेस्ट फुटबॉल प्रतियोगिता के फ़ाइनल मुकाबले में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की टीम ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी रायबरेली को 1-0 से हराकर चैंपियन बनी।
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार मैच का प्रथम हाफ गोल रहित रहा जबकि नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की ओर से अलोक प्रजापति ने कप्तान हर्षित ओझा के पास पर मैच के दूसरे हाफ में गोल किया ढ्ढ पूरे प्रतियोगिता में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मैच जीते।
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की इस उपलब्धि पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक तिवारी एवं प्रधानचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव एवं प्रशिक्षकगण ने बधाई एवं शुभकामनाये दी। विजेता नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की टीम को मुख्य अतिथि अशोक विश्वकर्मा (ग्रुप मैनेजिंग निदेशक एम वी एम ग्रुप) एवं प्रो डॉ0 भृगु नाथ सिंह कुलपति, राजीव गाँधी राष्ट्रीय एविएशन विश्वविद्यालय रायबरेली ने पुरस्कृत करते हुए विजेता टॉफी, सर्टिफिकेट प्रदान किये।
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की विजेता टीम में हर्षित ओझा (कप्तान), अनिकेत मौर्या, श्लोक सिंह, वेदांत त्रिपाठी, अलोक प्रजापति (उप कप्तान), जयनाथ मिश्रा, रोहित पांडेय, रोहित (गोलकीपर), पियूष कुमार, दीपक, विशाल धर्मवाल, भाविसया शामिल हैं। टीम के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष , सहायक प्रशिक्षक राहुल वर्मा और मैनेजर राज कुमार रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

