मुंगेली, 03 मार्च (आरएनएस)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाजÓ अभियान के तहत जरहागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना जरहागांव एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस को 2 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना पर ग्राम पथरिया मोड़ जरहागांव के पास नाकाबंदी कर दो संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अजय साहू (27 वर्ष) एवं राहुल साहू (23 वर्ष)
दोनों निवासी ग्राम झझपुरी खुर्द नवापारा, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली बताया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 80 पाव देशी प्लेन मदिरा (कुल 14.400 बल्क लीटर) शराब की कीमत लगभग ?6,400 परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ?40,000) जब्त की गई। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत ?43,200 बताई गई है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 34/2026 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

