बल्दीराय/सुल्तानपुर 6 मार्च (आरएनएस )। थाना क्षेत्र के देहली चौकी अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खराब होकर खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बस चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, देहली चौकी क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 101.8 के पास गुरुवार रात करीब 11:20 बजे लखनऊ की तरफ जा रही ट्रक संख्या ङ्खक्च57क्च 0153 अचानक खराब हो गई। ट्रक चालक साबिर अख्तर पुत्र साहुल अमीन निवासी अजीम टोला थाना बोस्टम नगर जनपद माल्टा पश्चिम बंगाल ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और वहीं सो गया।
इसी बीच लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस संख्या क्क53स्नञ्ज7812 के चालक इस्लाम पुत्र नूर आलम निवासी अकबरपुर बेस, थाना बिरौल, जनपद दरभंगा (बिहार) को नींद आ जाने से बस खड़ी ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे में बस चालक इस्लाम, कंडक्टर नवीन पुत्र राजकिशन निवासी पिपराइच जनपद गोरखपुर तथा रूधावा पुत्र शोभाराम निवासी बुलंदा थाना बरौदा जनपद सोनीपत गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे गश्ती दल और बचाव कर्मचारियों ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए 100 शैय्या अस्पताल कुमारगंज, जनपद अयोध्या भेजा। जहां इलाज के दौरान बस चालक इस्लाम की मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों घायलों का इलाज जारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

