तृणमूल प्रमुख ने कहा- आयोग ने जिन वोटर को मृत घोषित किया उन्हें सबके सामने लाऊंगी
कोलकाता 6 मार्च (आरएनएस)। धर्मतला में एसएईआर को लेकर कथित मनमानी के खिलाफ धरना मंच से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के रथ यात्रा कार्यक्रम पर तंज कसा। जब मंच से तृणमूल के सर्व भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उन्होंने फाल्गुन महीने में रथ यात्रा के बारे में कभी नहीं सुना। लेकिन लगता है यह रथ नहीं बल्कि एक मेटाडोर है! तब सीएम ममता ने तुरंत कहा, वह एक फाइव-स्टार होटल है। इसमें एक किचन, एक बेडरूम, एक बाथरूम है। सीएम ममता बनर्जी ने अपने भाषण में आगे कहा कि, पोस्ट-एसएईआर प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से मनमाने तरीके से नाम हटाए जा रहे हैं। तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग बंगाली मतदाताओं को वोट देने से रोकने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस साजिश को बेनकाब करेंगी। तृणमूल प्रमुख ने आरोप लगाया कि संशोधित वोटर सूची में कई मतदाताओं को गलत तरीके से मृत घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को वे धरना स्थल पर लाकर दिखाएंगी, जिन्हें चुनाव आयोग ने मृतक के रूप में दर्ज कर दिया है। यह धरना दोपहर करीब 2:15 बजे शुरू हुआ। प्रदर्शन राज्य में चुनाव आयोग के पूरे दल के प्रस्तावित दौरे से दो दिन पहले हो रहा है। इसकी घोषणा पहले तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने की थी। सीएम ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के कारण कई नागरिकों को उत्पीडऩ और अपमान का सामना करना पड़ रहा है। चल रहे धरने के दौरान उन्होंने कहा कि विरोध जारी रहेगा और दावा किया कि इस प्रक्रिया के तहत सम्मानित व्यक्तियों को भी अनावश्यक जांच का सामना करना पड़ रहा है। ममता बनर्जी ने आगे घोषणा की कि धर्मतला में धरना आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा और दावा किया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में कई अनियमितताएं पाई गई हैं। बंगाल के राज्यपाल सीवा आनंद के अचानक इस्तीफे को लेकर सीएम ममता ने आरोप लगाया कि बोस पर अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कुछ राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए अमित शाह का दबाव हो सकता है. उन्होंने ङ्ग पर अपने एक पोस्ट में कहा, मौजूदा हालात को देखते हुए, मुझे किसी तरह की हैरानी नहीं है कि राज्यपाल पर विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कुछ राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का कोई दबाव हो। कवि जॉय गोस्वामी का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें भी ‘श्रीमानÓ के नाम पर परेशान किया गया था। गोस्वामी के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके रुतबे के बावजूद उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया गया था और इस घटना को उन्होंने “अपमान और बेइज्जती के सिवा कुछ नहीं” बताया। इसके बाद उन्होंने मतुआ समुदाय की ओर से विरोध प्रदर्शन के दौरान बोलने के लिए ममताबाला ठाकुर को आमंत्रित किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

