मो. जहीर
कोलकाता 8 मार्च (आरएनएस)। ईरान के सर्वोच्च नेता, अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद कई देशों में बड़े पैमाने पर शोक सभाओं और विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। खामेनेई के मौत के खिलाफ शोक प्रकट करते हुए पोर्ट अंचल के खिदिरपुर में रिंकू और उनकी टीम के नेतृत्व में एक रैली निकली गई, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने पर गहरा शोक जाहिर किया। वार्ड 90 से शुरू हुई उक्त रैली का समापन फैंसी के पास हुआ। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने कहा कि, मानवता को तार-तार करने वाले अमेरिका और इजराइल के हमले में खामेनेई की मौत हुई है। जिसकी लोगों ने कड़ी निंदा की और अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान तमाम सामाजिक कार्यकर्ता और इलाके के लोग भी शामिल रहे। रैली को सफल बनाने में रिंकू और उनकी टीम के साथ -साथ इमरान, अयाज अहमद उर्फ अनिल, जीशान और उनकी टीम का सहयोग रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

