सीएम ममता ने पीएम मोदी के आरोप का फोटो के साथ दिया जवाब
कोलकाता 8 मार्च (आरएनएस)। पीएम मोदी के हमले पर अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए एक फोटो का हवाला देकर पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए हमला बोला। कोलकाता में एसआईआर के खिलाफ धरने पर बैठी ममता बनर्जी ने एक पुरानी तस्वीर का हवाला देते हुए कहा कि अगर पीएम मोदी राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं तो फिर जब वह खड़ी हैं तो वे क्यों बैठे हैं। यह तस्वीर लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से नवाजने के दौरान की है। सीएम ममता ने एक कार्यक्रम में संताल समाज की आदिवासी महिलाओं के साथ नृत्य किया। ममता बनर्जी ने आठ प्वाइंट में उत्तर देते हुए पीएम मोदी और बीजेपी को निशाने पर लिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी, यह आपके लिए है। मैं आपको एक तस्वीर दिखाती हूं। क्या आप राष्ट्रपति मुर्मू का सम्मान करते हैं, जो एक महिला और आदिवासी नेता हैं? जब राष्ट्रपति खड़ी हैं तो आप क्यों बैठे हैं? यह तस्वीर इस बात का सबूत है कि कौन सम्मान करता है और कौन नहीं। हम हर सम्मानजनक कुर्सी का सम्मान करते हैं।
हर चुनाव से पहले, पीएम बंगाल पर हमला करते हैं। वह हमारा अपमान करते हैं। मिताली बाग ने सही कहा है कि पीएम सिर्फ चुनाव से पहले बाउरी, बागड़ी, लोधा, सबर, मुंडा, संथाल, मतुआ और राजबंशी समुदायों के लोगों के बारे में बात करते हैं। कल आपने ट्वीट किया था। मैंने उसका जवाब दिया है। प्रोग्राम हमने नहीं किया था। इसे एक प्राइवेट ऑर्गनाइजेशन ने किया था। राज्य सरकार की तरफ से एक लेटर भेजा गया था जिसमें साफ तौर पर कहा गया था कि संस्था के पास ऐसा प्रोग्राम करने की क्षमता नहीं है जिसमें भारत के माननीय प्रेसिडेंट शामिल हों। उन्होंने हमें शामिल नहीं किया। यह कोई राज्य सरकार का प्रोग्राम नहीं था। यह बताने के बावजूद कि प्राइवेट ऑर्गनाइजेशन शायद प्रोग्राम ठीक से न कर पाए, राष्ट्रपति ने अपनी मर्जी से न्योता स्वीकार कर लिया। तो, यह उनका अधिकार है, हमारा नहीं।लोग प्रोग्राम में क्यों नहीं आए, इस मुद्दे पर उस ऑर्गनाइजेशन को ध्यान देना चाहिए जिसने इसे ऑर्गनाइज किया था। ऑर्गनाइजर ने हमें कभी अपने लोग भेजने के लिए नहीं कहा। पश्चिम बंगाल सरकार किसी भी तरह से शामिल नहीं थी। मैंने वॉशरूम से जुड़े मुद्दे को क्रॉस-चेक किया जो हाईलाइट किया गया था। यह मामला एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकार क्षेत्र में है। ग्रीन रूम ऑर्गनाइजर ने बनाया था। गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ दिन पहले वहां एक मीटिंग भी की थी। वह इलाका हमारा नहीं है। यह एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का है। अगर कुछ गलत हुआ है, तो यह उनकी नाकामी है। इसलिए, हमें दोष न दें।
हम कुर्सी का पूरा सम्मान करते हैं। हम संविधान का अपनी मां की तरह सम्मान करते हैं। सिर्फ इसलिए कि चुनाव आ रहे हैं, आपने हमें दोष दिया क्योंकि आपने बंगाल को टारगेट किया था। क्यों? आपने कहा कि हमने उनका (राष्ट्रपति मुर्मू का) सम्मान नहीं किया? हमारे मेयर वहां मौजूद थे। मैं धरने पर थी। मैं इसे कैसे छोड़ सकता थी? धरना शुरू होने से पहले मुझे प्रोग्राम के बारे में पता नहीं था। मैं यहां के लोगों की लड़ाई लड़ रही हूं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

