सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2Ó की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं जो 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के बाद सनी देओल के खाते में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें शशांक उदापुरकर की फिल्म ‘गबरूÓ भी शामिल है. सनी देओल ने इस फिल्म का ऐलान पिछले साल किया था और साथ ही इसका मोशन पोस्टर भी शेयर किया था जिसने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी थी.
पहले ‘गबरूÓ को 13 मार्च 2026 को रिलीज किया जाना था लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल की अगली थिएटर रिलीज ‘गबरूÓ अब 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म का निर्देशन शशांक उदापुरकर ने किया है जबकि इसे विशाल राणा और ओम छंगानी ने प्रोड्यूस किया है.
‘गबरूÓ में सनी देओल एक मिडिल एज फैमिली मैन के किरदार में नजर आएंगे. कहानी एक ऐसे शख्स की है जिसकी जिंदगी अचानक आए कुछ हालात के बाद बदल जाती है. इन घटनाओं के जरिए वो खुद को दोबारा पहचानता है और जिंदगी को नए नजरिए से जीना सीखता है. ये रोल सनी देओल के अब तक के एक्शन इमेज से काफी अलग बताया जा रहा है.
नई रिलीज डेट के साथ ‘गबरूÓ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म ‘चांद मेरा दिलÓ से होगा जिसकी उसी दिन यानी 8 मई को रिलीज होने की उम्मीद है. वैरायटी इंडिया ने बताया की एक सूत्र की माने तो ‘गबरूÓ सनी देओल के लिए सिर्फ एक और फिल्म नहीं बल्कि दिल से जुड़ी कहानी है जिसमें हिम्मत, पहचान और जज्बे जैसे मुद्दे दिखाए गए हैं.
हाल ही में सनी देओल ने भी कहा था कि ‘गबरूÓ उनके दिल के बेहद करीब है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ सिमरन और प्रीत कमानी भी अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म का म्यूजिक मिथुन ने दिया है जिसके बोल सईद कादरी, सतिंदर सरताज और अनुराग सैकिया ने लिखे हैं. ‘गबरूÓ के बाद सनी देओल ‘लाहौर 1947Ó में नजर आएंगे जो इस साल स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज होगी. इसके अलावा वो नितेश तिवारी की मेगा फिल्म ‘रामायणÓ और नेटफ्लिक्स की एक्शन थ्रिलर ‘इक्काÓ में भी दिखाई देंगे .

