संयुक्ता न सिफऱ् अपने ग्लैमरस लुक्स और ट्रेडिशनल परफ़ॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपने बोल्ड और असरदार रोल्स के लिए भी जानी जाती हैं।
संयुक्ता अभी द ब्लैक गोल्ड नाम की फि़ल्म में काम कर रही हैं। इंटरनेशनल विमेंस डे मनाते हुए, मेकर्स ने संयुक्ता का लुक रिलीज़ किया। उन्होंने पोस्ट किया, निडर। मज़बूत। लगातार। इस महिला दिवस पर, टीम द ब्लैक गोल्ड एक ऐसी महिला का जश्न मनाती है जो हथियारों से ज़्यादा न्याय में विश्वास करती है।
संयुक्ता एक खतरनाक अवतार में अपने दुश्मनों से लड़ते हुए लगातार बंदूक चलाती हुई दिख रही हैं। लेकिन पोस्टर के साथ एक हैरान करने वाला कैप्शन है वह कानून में विश्वास करती है, बंदूक में नहीं
इससे मूवी लवर्स के बीच उत्सुकता बढ़ गई। फिल्म को योगेश केएमसी ने डायरेक्ट किया है और इसे रज़ेश डांडा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म गर्मियों में रिलीज़ होने वाली है। सैम सीएस म्यूजिक डायरेक्टर हैं और वसंत फिल्म की सिनेमैटोग्राफी संभाल रहे हैं।

