कुशीनगर, 09 मार्च (आरएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव एवं बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शिवकुमारी देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को शिक्षा प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं मुख्य अतिथि श्रीमती शिवकुमारी देवी ने महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा दो मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त पुलिस, शिक्षा, राजस्व, महिला कल्याण तथा अन्य विभागों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुल दो नियुक्ति पत्र एवं 30 प्रशंसा पत्र वितरित किए गए। डॉ. वीणा प्रोफेसर, बुद्ध पीजी कॉलेज, डॉ. मेनका जिला कृषि अधिकारी, अरुण कुमार दुबे जिला कार्यक्रम अधिकारी, पूर्व जिला प्रोबेशन अधिकारी डी.सी. त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों की महिला अधिकारियों एवं जनपद की उन सम्मानित महिलाओं की उपस्थित रहे। जो अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे है। कार्यक्रम का आयोजन स्वैच्छिक संगठन एक्शन एड, कुशीनगर के सहयोग से किया गया। जिसमें लगभग 350 महिलाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला प्रोबेशन अधिकारी डी.सी. त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में एक्शन एड के सहयोगी रामवृक्ष गिरी, शबनम, जुलेखा तथा महिला कल्याण विभाग से नलिन सिंह, अभिषेक सिंह, रीता यादव, प्रीति सिंह, साक्षी पांडेय, सुनीता पांडेय, वंदना गुप्ता, वंदना कुशवाहा, अंजली पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ दिलाया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

