—- तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरा मुस्तकिल अगरवा का मामला।
—- वादी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर लगायी न्याय की गुहार।
—- अंगद के पाव की तरह घर बनाकर तैनाती क्षेत्र में ही कानूनगो पद है जमे।
कुशीनगर, 09 मार्च (आरएनएस)। जनपद के तमकुहीराज तहसील में कानूनगो द्वारा बिना किसी बड़े अधिकारी के आदेश के अपने दम पर एक वृद्ध व विकलांग व्यक्ति के भूमि का नक्शा तरमीम कर लाखों के नुकसान का मामला सामने आया है। जिसमें वादी द्वारा जिलाधिकारी कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। उक्त प्रकरण सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा मुस्तकिल अगरवा का है। जहाँ के कानूनगो जयन्त कुमार है। वादी हाल मुकाम चौपथिया निवासी विकलांग प्रहलाद गुप्ता पुत्र शंकर ने कहा कि उक्त कानूनगो जयन्त कुमार जानबूझकर हमें बरबाद करने के नीयत से हमारे भूमि का नक्शा तरमीम किये है। जबकि नक्शा तरमीम के संबंध में किसी भी बड़े अधिकारी का कोई आदेश नहीं है। हमने जब अपने गाटा संख्या का नकल लिया तो पता चला नक्शा तरमीम हो गया है। जब हमने कानूनगो जयन्त कुमार से बात किया तो उन्होंने कहा कि मैं क्या जानू आपको जो करना है करिये। वैसे सूत्रों की माने तो उक्त कानूनगो काफी अरसे से तमकुहीराज तहसील में जमे है और तैनाती स्थल सेवरही में बकायदा घर बना कर रह रहे हैं। वादी का कहना है कि अगर हमारे भूमि का नक्शा तरमीम हुआ तो हम प्रार्थी की लाखों की क्षति होगी। वादी ने उक्त प्रकरण में अपने को वृद्ध असहाय व बिकलांग बताते हुए कहा कि जब मेरे जैसे व्यक्ति के साथ कानूनगो का ये हाल है तो और लोगों के साथ क्या करेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी कुशीनगर से उक्त प्रकरण की जांच करा कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

