— विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वावधान आयोजित होली मिलन समारोह।
कुशीनगर, 09 मार्च (आरएनएस)। विश्व हिन्दू महासंघ कुशीनगर के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। होली के पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सव मय बना दिया।
कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने पारंपरिक फगुआ गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। ढोलक, मंजीरा और हारमोनियम की मधुर धुनों पर कलाकारों ने जब फगुआ और होली के लोकगीत गाए तो उपस्थित लोग झूमने को मजबूर हो गए। रंग-गुलाल उड़ाते हुए लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और भाईचारे का संदेश दिया। समारोह के दौरान संगठन के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव से रहने की सीख देता है। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर फगुआ गीतों, ठहाकों और रंग-गुलाल से सराबोर नजर आया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

