कुशीनगर, 09 मार्च (आरएनएस)। जनपद के विशुनपुरा पुलिस टीम ने झपट्टामारी की घटना का खुलासा कर माल मुकदमाती 3600 रुपये के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विशुनपुरा पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 58/2026 धारा 304/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त मोनू उर्फ मनु अंसारी पुत्र नूरु आलम अंसारी निवासी वार्ड नं0 01 नगर पंचायत दुदही थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे में माल मुकदमाती 36,00/- रुपये नगद की बरामदगी की। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, उ0नि0 धीरेन्द्र वर्मा, का0 विपिन द्विवेदी, का0 नरेन्द्र यादव शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

