लालगंज प्रतापगढ़ 9 मार्च (आरएनएस )। मां बेटे के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के तिवरानन का पुरवा पहाड़पुर गांव की मालकिन सरोज पत्नी परसूराम सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती आठ मार्च को सुबह करीब सात बजे उसका पुत्र सूरज घर से शौच के लिए निकला था। पीडि़ता का आरोप है कि इसी दौरान रंजिशन गांव के चंदन कोरी पुत्र लोकनाथ कोरी, नंचू पुत्र कमलेश कोरी व बिटटू पुत्र लोकनाथ ने उसे मारापीटा। जानकारी होने पर उलाहना देने पीडि़ता आरोपी के घर गयी तो वहां आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए पीडि़ता को मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि जांच के बाद तीन आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

