लालगंज प्रतापगढ़ 9 मार्च (आरएनएस )। पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने दर्जन भर आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के मादामई हनुमानपुर गांव निवासी छोटेलाल गुप्ता पुत्र रामसुख ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती आठ मार्च को सुबह साढ़े सात बजे अपने भतीजे विजय गुप्ता पुत्र रामऔतार गुप्ता से अपना मकान खाली करने के लिए कहा तो वह मारपीट पर अमादा हो गया। पीडि़त का आरोप है कि विरोध करने पर विजय गुप्ता की पत्नी पिंकी व गांव के राकेश गुप्ता उर्फ सेठई पुत्र सुंदरलाल व उसकी पत्नी संगीता, मगन गुप्ता पुत्र गुरूदीन, राहुल गुप्ता पुत्र कल्लू गुप्ता, माताबदल पुत्र रामनेवाज व चार पांच अज्ञात आरोपियों ने एकराय होकर उसे मारने पीटने लगे। बचाव में पहुंचे परिवार के लालचंद्र गुप्ता, मंजू, नेहा को भी मारापीटा। आरोपियों ने घर में घुसकर भी परिवारीजनों के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद दर्जन भर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

