लालगंज प्रतापगढ़ 9 मार्च (आरएनएस )। मारपीट गालीगलौज व धमकी को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के कैथौला कोट निवासी शेर बहादुर सिंह पुत्र स्व0 संतबक्श सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती आठ मार्च को रंजिशन गांव के सदानंद मिश्र पुत्र गंगा प्रसाद मिश्र व उनके पुत्र सत्यम तथा शिवम एवं सम्पूर्णानंद मिश्र ने एकराय होकर गालीगलौज करते हुए पत्थर से मारपीट कर चुटहिल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपियों ने जानलेवा धमकी दी। जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

