जौनपुर 9 मार्च (आरएनएस ) । नगर के सिद्धार्थ उपवन में कृपाशंकर सिंह मित्र मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अतिथियों का स्वागत पूर्व गृहराज्यमंत्री व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने रंग बिरंगे गुलाल लगाकर किया और होली पर्व की परंपरा के अनुरूप एक-दूसरे पर फूलों की पंखुडियां फेंककर होली की बंधाईयां दी। उन्होनेे कहा कि होली का पर्व समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का अवसर देता है। उन्होंने लोगों से सामाजिक समरसता बनाए रखने और मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की। होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के करीब लाने का काम करता है। लोकगीत कलाकार आदर्श तिवारी ने होली गीतों को एक से बढ़कर एक गा कर समां बांधे रखा,फगुवा गीतों ने लोगो को झूमने पर विवश कर दिया तो वही पूर्व विधायक सुषमा पटेल विधायक रमेश मिश्र, सुनीता सिंह ने फगुवा गीत होली खेला रघुवीरा गाकर होली मिलन कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि फागुन का महीना में प्रकृति और सामाजिक प्राणी मदमस्त रहते है , सुषमा पटेल ने कहा की होली जीवन को सामूहिक रूप से आनंदित बनाने का उत्सव है। पूर्व विधायक सुषमा पटेल, डॉ0 हरेंद्र सिंह, लीना तिवारी, विद्यासागर सोनकर, जगदीश सोनकर, दिनेश चैधरी, भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह,सुनीता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, विनोद अग्रहरि,आदि लोग मौजूद रहे । संचालन सलमान शेख ने किया,।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

