जौनपुर 9 मार्च (आरएनएस )। राजा श्रीकृष्ण दत्त पी.जी. कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ता सुश्री निधि सिंह ने प्रतिभागियों को निवेश के महत्व, प्रतिभूति बाजार में निवेश की प्रक्रिया, प्राथमिक एवं द्वितीयक बाजार में निवेश, आईपीओ, म्युचुअल फंड एवं स्टॉक मार्केट में निवेश की कुशलता तथा वित्तीय सेवा उद्योग में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. लाल साहब यादव, विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि समृद्ध बनने के लिए आय अर्जित करना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण बचत करना तथा सही प्लेटफॉर्म पर अपने धन का निवेश करना भी है। उन्होंने बताया कि बिना पर्याप्त जानकारी के शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड में किया गया निवेश अक्सर नुकसान का कारण बनता है। इसलिए आज के समय में वित्तीय फ्रॉड से बचने तथा बाजार से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए वित्तीय साक्षरता का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन्हीं बातों के महत्व को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. शैलेश पाठक, असिस्टेंट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

