जौनपुर 9 मार्च (आरएनएस )। अन्धत्व निवारण कार्यक्रम के तहत लायन्स क्लब और आर जे शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र जांच मोतियाबिंद आपरेशन शिविर मंगलवार 10 मार्च को समय प्रात: 10 बजे से 02 बजे तक केयर सेंटर निकट कुत्तुपुर तिराहा पर आयोजित किया गया है। जिसमें आंखों की जांच की जायेगी और मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित कर उनकी आंखों का आपरेशन किया जायेगा। संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन आर. जे. शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी में होगा। मरीज तैयारी के साथ आयें, उसी दिन हास्पिटल के साधन से मरीजो को वाराणसी ले जाया जायेगा, आपरेशन के बाद तीसरे दिन मरीज को कैंप स्थल पर छोड़ दिया जायेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

