जौनपुर 9 मार्च (आरएनएस )। केन्द्रीय वेतन आयोग के संकल्प पत्र मे पेंशनर्स के टम्र्स रिफरेन्स को सम्मिलित किए जाने की मांग के वीच आठवे केन्द्रीय वेतन आयोग की प्रश्नावली को उत्तर/सुझाव सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश से वेतन आयोग की बेवसाइट पर भेज दिया गया है। यह जानकारी संगठन की मासिक बैठक मे जनपद अध्यक्ष सी बी सिंह ने सदस्यगण को देते हुए, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम से अवगत कराते हुए बताया कि आगामी 21अप्रैल को अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन के धोषित कार्य क्रम के अनुसार प्रदेश के अन्य जनपदो की भाँति जनपद मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जायेगा । इसके साथ ही जनपद के पेंशनर्स अपनी मांगो के समर्थन मे अपने हस्ताक्षर के साथ दस रूपये का संगठनात्मक सहयोग करके सामूहिक याचिका अध्यक्ष वेतन आयोग केसाथ एवं प्रधान मन्त्री को भेजेगे । वक्तओ ने केन्द्र सरकार से पेंशनर्स हितो के रक्षा हेतु आठवे बेतन आयोग के गजट नोटीफिकेशन मे तत्काल पेंशनर्स के टम्र्स रिफरेन्स को सम्मिलित करने की मांग करते हुए पेंशनर्स हितो पर सकारात्मक निर्णय लेने की केन्द्र सरकार सेअपील करते हुए ,संगठन को सुदृढ बनाने का संकल्प लिया। बैठक र्को ओकांर नाथ मिश्र ,राजेश कुमार श्रीवास्तव, कंचन सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, इ0मदन मोहन सोनकर, नन्दलाल लाल सरोज, अशोक कुमार मौर्य, रमेश, विक्रमाजीत यादव, गोरखनाथ माली,बलिराम यादव, सुक्खुराम, बी बी सिंह, नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी,इ0प्रमोद कुमार सिंह, हीरालाल गुप्ता, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव ,अशोक प्रताप सिंह आदि ने सम्बोधित किया ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

