लखनऊ 9 मार्च (आरएनएस )। इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी, शाखा लखनऊ द्वारा गोद लिए गए टीबी (क्षय रोग) मरीजों को सोमवार को टीबी हॉस्पिटल, ठाकुरगंज में पुष्टाहार पोटलियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उपचाररत मरीजों को पोषण सहयोग प्रदान कर उनके स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया को सुदृढ़ करना था।
कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव अमरनाथ मिश्र ने मरीजों को समय पर दवा लेने, पौष्टिक आहार करने और डॉक्टरों के निर्देशों का नियमित रूप से पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सही उपचार, नियमित दवा और आवश्यक सावधानियों के साथ टीबी रोग को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। उन्होंने मरीजों से हिम्मत बनाए रखने और उपचार प्रक्रिया को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए संतुलित आहार और नियमित दवा के महत्व पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे जनसेवा कार्यों में आगे आने की अपील की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमरनाथ मिश्र, ऋतुराज रस्तोगी, आलोक सक्सेना, मनोज तिवारी, हरिराम और मनीष शुक्ला सहित रेडक्रॉस सोसायटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

