लखनऊ/सीतापुर, 9 मार्च (आरएनएस ) । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ‘नारी शक्ति सम्मान 2026Ó कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लखनऊ, सीतापुर सहित कई जिलों में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने महिलाओं के साहस, आत्मविश्वास और समाज के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने विभिन्न जनपदों से आई महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दे रही है और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज और देश का समग्र विकास संभव है।अपने संबोधन में उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आकलन उस समाज की महिलाओं की प्रगति से किया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के आत्मविश्वास और उत्साह को देखकर यह स्पष्ट होता है कि समाज सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है।राजधानी लखनऊ के गांधी भवन में आयोजित समारोह में समाज सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं सीतापुर सहित अन्य जनपदों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गए।प्रेस को संबोधित करते हुए पवन भाई गुप्ता ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने और समतावादी समाज की स्थापना के लिए महिलाओं की जागरूकता और भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) हमेशा महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।समारोह में उपस्थित महिलाओं ने पार्टी के इस प्रयास की सराहना करते हुए संकल्प लिया कि वे डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर समाज को और अधिक सशक्त और जागरूक बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

