मो. जहीर
कोलकाता 9 मार्च (आरएनएस)। खिदिरपुर उत्सव के द्वारा खिदिरपुर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। खिदिरपुर उत्सव के महासचिव राजेश कुमार साव ने कहा कि, हर साल की तरह इस साल भी हर धर्मों के लोग इसमे शामिल हुए। इस मौके पर वार्ड 77 की पार्षद शमीमा रेहान खान, वार्ड 75 के पार्षद व वार्ड नंबर 78 के अध्यक्ष निजामुद्दीन शम्स के अलावा कई मशहूर व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता, सियासी शख्सियत और इलाके के जिम्मेदार लोग भी इस दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। राजेश कुमार साव ने बताया कि, सभी ने मिलकर एक साथ इफ्तार किया। जिसके कारण आपसी एकता, भाईचारा और इंसानियत नजारा साफ नजर आया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

