अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता की फिल्म द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड को रिलीज से पहले कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. विरोध प्रदर्शनों से लेकर कानूनी दांव-पेच तक, इस फिल्म ने साल 2023 में आई अपनी प्रीक्वल की तरह ही रिलीज से पहले कई उतार-चढ़ाव देखे. हालांकि, इन सब के बावजूद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में जबरदस्त परफॉर्म किया और दूसरे वीकेंड पर तो इसने बवाल ही काट दिया. चलिए यहां जानते हैं द केरल स्टोरी 2Ó ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को कितना कलेक्शन किया है?
द केरल स्टोरी 2Ó की शुरुआत बेशक धीमी हुई थी और लेकिन फिर इसने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा दम दिखाया कि हर कोई हैरान रह गया. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई करने के बाद रिलीज के दूसरे शनिवार तक अपना 28 करोड़ का पूरा बजट भी वसूल कर लिया. इसी के साथ ये फिल्म ‘बॉर्डर 2Ó के बाद साल 2026 की दूसरी सक्सेसफुल फिल्म बन गई है और सेफ जोन में पहुंच गई है. वहीं रिलीज के 10वें दिन संडे को न्यूजीलैंड और भारत के बीच हुआ टी 20 वर्ल्डकप फाइनल मैच भी इसकी कमाई पर असर नहीं डाल सका.
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो द केरल स्टोरी 2Ó ने पहले हफ्ते में 22.9 करोड़ कमाए थे.इसके बाद 8वें दिन इसने 2.75 करोड़ और 9वें दिन 40 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 3.85 करोड़ कमाए.वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द केरल स्टोरी 2Ó ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 3.18 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद इस फिल्म की 10 दिनों की कुल कमाई अब 32.68 करोड़ रुपये हो गई है.
द केरल स्टोरी 2Ó साल की दूसरी सबसे बड़ी सक्सेसफुल फिल्म बन चुकी है. वहीं ये फिल्म साल 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनने के लिए ‘इक्कीसÓ (36.25 करोड़) के घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन का पीछा कर रही है. वहीं ये फिल्म दूसरे मंडे या दूसरे मंगलवार तक ये उपलब्धि भी हासिल कर लेगी.
विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 28 करोड़ रुपये बताया गया है. महज 9 दिनों में इसने अपना पूरा बजट वसूल कर लिया है और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है. हालांकि, हिट का दर्जा हासिल करने के लिए इसे अपने इनवेस्टमेंट का दोगुना यानी 56 करोड़ रुपये कमाने होंगे. अगले 10 दिनों में धुरंधर 2 की रिलीज के साथ देखने वाली बात होगी कि ‘केरल स्टोरी 2Ó ये उपलब्धि हासिल कर पाती है या नहीं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

