हावड़ा 10 मार्च (आरएनएस) जिले के आमता-रानीहाटी रूट पर मंगलवार सुबह करीब दस बजे सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक का नाम किंशुक भुइयां (22) है। वह आमता के बनिबॉन इलाके का निवासी था। घटना को लेकर इलाके में तनाव फैल गया और गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में तोडफ़ोड़ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह आमता से एयरपोर्ट जा रही एक बस ने तेज रफ्तार बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार का नियंत्रण खो गया और वह बस के पहियों के नीचे आ गया। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में निकाला और आमता ग्रामीण अस्पताल ले गए। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा होते देख स्थानीय लोग गुस्से में आ गए। फिर बस को घेरकर विरोध प्रदर्शन और तोडफ़ोड़ की गई। घटना की वजह से इलाके में कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। घटना की खबर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालात को देखते हुए इलाके में पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

