हल्द्वानी,10 मार्च (आरएनएस)। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्र-छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में व्यावहारिक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमैटिक्स (एसटीईएम) लैब की स्थापना की गई है। प्राचार्य डॉ.एनएस बनकोटी ने बताया कि यह लैब विशेष रूप से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए विकसित की जा रही है। इसके अंतर्गत बीएससी (बायो) व बीएससी (मैथ्स) द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कौशल विकास का अवसर प्रदान किया जाएगा। महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग सेल के संयोजक डॉ.नवल किशोर लोहनी ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं इस द्धह्लह्लश्चह्य://स्रशष्ह्य.द्दशशद्दद्यद्ग.ष्शद्व/द्घशह्म्द्वह्य/स्र/द्ग/1स्न्रढ्ढश्चक्तरुस्स्रस्नष्टछ्वरु51द्घड्ढक्रक्चछ्वद्धङ्ग7स्न7स्न245ड्ड2ढ्ढद्बक्तह्य2द्धशह्ल8क्रष्द्घ1द्भष्1-ह्लद्म4द्म4ङ्खद्द/1द्बद्ग2द्घशह्म्द्व गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं। अंतिम चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

