हल्द्वानी,10 मार्च (आरएनएस)। नगर निगम में मिलने वाली शिकायतों का मेयर गजराज बिष्ट ने समय से समाधान करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को निगम के सभी अनुभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक में मेयर ने कहा कि विभागीय पटल पर शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू की जाए। नगर निगम के कार्यों की समीक्षा के लिए मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मेयर ने कहा कि स्ट्रीट लाइट और सफाई से जुड़ी शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इसके लिए निर्धारित समय में कार्रवाई की जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

