हल्द्वानी,10 मार्च (आरएनएस)। कूड़ा निस्तारण के लिए मंगलवार को नगर निगम में बैणी सेना और वाहन चालकों के साथ बैठक की गई। इस मौके पर सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वहीं एक अप्रैल से अलग किए बिना कूड़ा नहीं लिए जाने की जानकारी दी गई। हर दिन घर और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने की नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मंगलवार को निगम सभागार में समीक्षा बैठक की गई। इस मौके पर बताया गया कि बैणी सेना वार्डों में कूड़ा अलग रखने के लिए लोगों को जागरूक करेगी। एक अप्रैल से वार्ड 38 से 47 में इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके बाद सभी वार्डों में नियम लागू किया जाएगा। वहीं वाहन चालक और हेल्परों को इसके अनुसार ही कूड़ा लेने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, मनोज नेगी, विकास यादव, आईपी पंत मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

