पिथौरागढ़,10 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जाजरदेवल पुलिस ने वड्डा बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को वड्डा निवासी मोहन भट्ट के पास से 58 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इधर गंगोलीहाट पुलिस को डम्डे मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पतारवाड़ा निवासी पुष्कर राम के पास से 60 पव्वे देशी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

