अजमेर ,12 मार्च (आरएनएस)। शहर में महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए एक नाबालिग लड़की ने कुछ युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर उसके और उसकी बहन के साथ अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 16 वर्षीय नाबालिग अपनी बहन और भाई के साथ एक कार्यक्रम से घर लौट रही थी। रास्ते में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी और अश्लील हरकतें करने लगे। जब पीडि़ता और उसके भाई-बहन ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीडि़ता ने बताया कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर अपनी बहन के साथ घर पहुँची, लेकिन आरोपियों का दुस्साहस यहीं कम नहीं हुआ। आरोपी उनका पीछा करते हुए उनके घर तक आ धमके।
पथराव और तोडफ़ोड़ : आरोपियों ने पीडि़त के घर पर पथराव किया और बाहर खड़ी गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की।
लूट और धमकी : आरोप है कि आरोपी घर से नकदी लेकर फरार हो गए और जाते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट (क्कह्रष्टस्ह्र ्रष्ह्ल) और मारपीट सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। क्षेत्र में इस घटना के बाद से तनाव और डर का माहौल है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

