कोलकाता 12 मार्च (आरएनएस)। भले ही बंगाल में गर्मी व उमस ने पूरी तरह से अपने डेरा नहीं डाला हो लेकिन बंगाल चुनावी तपिश से तपने लगा है। ऐसे में चुनाव आयोग सूत्रों के संकेत को सही माने तो कयास लगाए जै रहे है कि, इस राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो सकते हैं। एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव एक से ज्यादा चरणों में कराने से चुनाव संबंधी हिंसा को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा है कि अंतिम निर्णय लेने से पहले इस पहलू पर भी विचार किया जाएगा। सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस को छोडकऱ राज्य की अधिकतर राजनीतिक पार्टियों ने कोलकाता में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ अपनी हालिया बैठक के दौरान एक या दो चरणों में चुनाव कराने की मांग की थी। बंगाल में एक ही चरण में मतदान होगा या नहीं इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने 2024 में 288 सीट वाले महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव एक ही चरण में कराया थे। बंगाल में एक चरण में चुनाव कराना असंभव काम नहीं है लेकिन इस बार इसकी संभावना बहुत कम है। अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान बंगाल में कानून व्यवस्था निर्वाचन आयोग के लिए एक बड़ी चिंता का विषय रहा है और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग को चुनाव पूर्व एवं चुनाव पश्चात की अवधि के दौरान सख्त निगरानी का आश्वासन दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

