गोरखपुर 12 मार्च (आरएनएस)। गोरखपुर खाड़ी युद्ध के बाद लगातार रसोई गैस का संकट गोरखपुर में भी गहराने लगा है जिसका असर एजेंसियों पर साफ देखा जा सकता है शहर से लेकर देहात तक लोग एजेंसी पर लाइन लगाए खड़े नजर आ रहे हैं लोगों का कहना है की नंबर लगाने के तीन-तीन दिन बाद भी गैस नहीं मिल रहा है जबकि संचालकों पर मनमानी के आरोप भी लग रहे हैं7 इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी गैस गोदाम पर पुलिस का पहरा बिठा दिया है बावजूद इसके कुछ संचालकों पर मनमानी कीशिकायत जिला प्रशासन को मिला जिला प्रशासन ने जांच कर कर दो संचालकों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी एजेंसी नजदीकी गोदाम से अटैच कर दिया है और साथ ही उपभोक्ताओं से आग्रह किया है की जब जरूरत है7 उसी वक्त गैस सिलेंडर ले ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है7 सबको गैस मिलेगा फिलहाल एका एक उपभोक्ताओं की उमड़ती भीड़ को संभालना मुश्किल नजर आने लगा है वहीं कौड़ीराम के उपभोक्ता गोलू का कहना है की तीन दिन से नंबर लगा है लेकिन गैस नहीं मिल रहा है7 अब संचालक पहले बैकलॉग को निपटाने की बात कर रहे हैं उसके बाद नई बुकिंग करेंगे7
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

