आजमगढ़ 12 मार्च(आर एन एस ) बरदह ग्राम सभा क्षेत्र में स्थित ताल, पोखरी, पोखरा, भीटा बा हा व अन्य सार्वजनिक जमीनों पर दोबारा अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इन सार्वजनिक स्थलों पर पहले भी कब्जा किया गया था, जिसे न्यायालय के आदेश के बाद हटाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद फिर से उन्हीं स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण कर लिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा की ताल, पोखरी, पोखरा, भीटा और बाहा सहित कई सार्वजनिक जमीनें सरकारी अभिलेखों में खाली दर्शाई जाती हैं, जबकि वास्तविक स्थिति में उन पर कब्जा कर निर्माण व निजी उपयोग किया जा रहा है। इससे गांव के सार्वजनिक संसाधनों पर असर पड़ रहा है और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए उच्चतम न्यायालय के निर्देश होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। गांव के ही एक व्यक्ति ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम सभा की ताल, पोखरी, पोखरा, भीटा, बाहा सहित अन्य सार्वजनिक जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में दोबारा कब्जा न हो सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के लिए मजबूर होंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

