आजमगढ़ 12 मार्च(आर एन एस ) दीवानी कचहरी परिसर व आसपास के क्षेत्रों में खड़ी मोटरसाइकिलों की चोरी की कई घटनाएँ प्रकाश में आयी थीं। इस संबंध में थाना कोतवाली पर विभिन्न पीडि़तों द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराये गये, जिनका संक्षिप्त विवरण निम्नवत है—
1. मु0अ0सं0 337/24 धारा 379 भादवि – वादी देवमन यादव निवासी कटोही थाना अतरौलिया द्वारा दीवानी कचहरी परिसर से मोटरसाइकिल चोरी होने के सम्बन्ध में।
2. मु0अ0सं0 443/24 धारा 303(2) बीएनएस – वादी बाबूराम यादव निवासी अभयपुर थाना अहरौला द्वारा कचहरी परिसर से मोटरसाइकिल चोरी होने के सम्बन्ध में।
3. मु0अ0सं0 462/24 धारा 303(2) बीएनएस – वंदना शर्मा निवासी नरहन खास थाना जीयनपुर द्वारा आभूषण चोरी होने के सम्बन्ध में।
4. मु0अ0सं0 528/24 धारा 303(2) बीएनएस – दिलीप सोनकर निवासी हथिया थाना सिधारी द्वारा दीवानी कचहरी गेट के पास से मोटरसाइकिल चोरी होने के सम्बन्ध में।
5. मु0अ0सं0 555/24 धारा 303(2) बीएनएस – रविन्दर यादव निवासी कपसा थाना कन्धरापुर द्वारा दीवानी कचहरी परिसर से मोटरसाइकिल चोरी होने के सम्बन्ध में। उक्त घटनाओं में एक ही गिरोह द्वारा संगठित रूप से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के तथ्य प्रकाश में आने पर इनके विरुद्ध मु0अ0सं0 102/26 धारा 2(ड्ढ)(द्ब), 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली पर पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार (ढ्ढक्कस्) द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 12.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 अजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा बवाली मोड़ के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त उग्रसेन चौहान पुत्र मन्तलाल चौहान, निवासी – ईदिलपुर बजहां थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़, उम्र – लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मुकदमा उपरोक्त के अपराध से अवगत कराते हुए समय लगभग 11:10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने अपने द्वारा उक्त घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर कचहरी परिसर व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों एवं सामान को चोरी कर लेता था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

