सुलतानपुर 13 मार्च (आरएनएस) । लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के मुरली नहर के पास शुक्रवार को कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कार में सवार तीन लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव सिंह (40 वर्ष) पुत्र बेरियम सिंह, निवासी नहर अलीपुर, जिला बिजनौर, लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से वाराणसी की तरफ से लखनऊ की ओर जा रहे थे उसी दौरान पीछे से आ रही अर्टिगा कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई कार में तीन लोग सवार थे जो बनारस से अयोध्या की ओर जा रहे थे हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया गया बताया जाता हैं कि अस्पताल पहुंचने पर तत्काल डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे जिससे घायल को उपचार दिलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी कुछ देर बाद डॉक्टर के आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया स्थानीय लोगों का आरोप हैं कि लम्भुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर इमरजेंसी के समय डॉक्टर नहीं मिलते और अस्पताल वार्ड बॉय व दाई के भरोसे चलता हैं जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता।

