सुलतानपुर 13 मार्च (आरएनएस) । लम्भुआ क्षेत्र के चांदा कोतवाली अंतर्गत शुकुल उमरी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया हैं घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान कपिला धुरिया के रूप में हुई हैं बताया जा रहा है कि महिला की मौत छत से नीचे गिरने के कारण हुई हैं हालांकि मृतका के गले पर दिखाई दे रहे निशानों को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं जानकारी के मुताबिक मृतका के पति का नाम रामबली हैं परिवार में उनके तीन बेटे हैं आदित्य, प्रियांशु और दीपांशु, जिनमें से एक बेटा दिव्यांग बताया जा रहा हैं मृतका का मायका राजा पट्टी लोटिया गांव में बताया जा रहा हैं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही हैं फिलहाल महिला की मौत दुर्घटना आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई हैं इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

