विकासनगर,14 मार्च (आरएनएस)। चकराता कोतवाली क्षेत्र से एक महिला बिना बताए घर से लापता हो गई। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्जकर महिला की खोजबीन शुरू कर दी। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है। कोतवाल चकराता बीएल भारती ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर दी है। बताया कि उनकी पत्नी बिना बताए घर से लापता है। सभी जगह पत्नी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। कोतवाल ने बताया कि शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

