सूर्या अपनी आने वाली फि़ल्म विश्वनाथ एंड संस से सभी को दीवाना बनाने आ रहे हैं। फि़ल्म के मेकर्स ने आज इसके टीजऱ को लेकर एक अपडेट दिया है। कुछ ही मिनट पहले मेकर्स ने बताया कि फि़ल्म का टीजऱ 16 मार्च 2026 को शाम 4:06 बजे रिलीज़ किया जाएगा।
ये जानकारी देते हुए मेकर्स ने फि़ल्म का एक नया और दिलचस्प पोस्टर भी शेयर किया। मेकर्स ने पोस्ट किया, एक दिल को छू लेने वाला सफऱ। विश्वनाथएंडसंस का टीजऱ 16 मार्च को शाम 04:06 बजे आएगा। इस फि़ल्म का निर्देशन वेंकी अट्लूरी ने किया है। फि़ल्म से लोगों को काफ़ी उम्मीदें हैं, क्योंकि यह सूर्या की पहली सीधी तेलुगू फि़ल्म है और इसे एक ही समय में तेलुगू और तमिल, दोनों भाषाओं में शूट किया गया है।
इस फि़ल्म में मामिता बैजू मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजऱ आएंगी, जबकि रवीना टंडन और राधिका सरथकुमार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगी। फि़ल्म का संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है, वहीं नागा वामसी और साई सौजन्या सितारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज़ के बैनर तले इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

