पावर स्टार पवन कल्याण एक बार फिर अपने पुराने तेवर और जबरदस्त स्वैग के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म उस्ताद भगत सिंह का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो पूरी तरह से मास-कमर्शियल तत्वों, दमदार डायलॉग्स और हाई-वोल्टेज एक्शन से लबरेज है। ट्रेलर को देखकर साफ है कि पवन कल्याण इस बार पूरी फॉर्म में हैं और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
टीजर, गानों की सफलता के बाद निर्माताओं ने उस्ताद भगत सिंह का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो मनोरंजन का जबरदस्त पैकेज है। निर्देशक हरीश शंकर ने ट्रेलर में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और दमदार पंच डायलॉग्स का ऐसा तड़का लगाया है, जिसे देखकर फैंस झूम उठे हैं। हरीश जानते हैं कि अपने पावर स्टार को पर्दे पर किस तरह पेश करना है, जिसकी बानगी ट्रेलर में दिख रही है। कुल मिलाकर दर्शकों को एक बेहतरीन कमर्शियल एंटरटेनर मिलने वाली है।
पावर स्टार पवन कल्याण की बेमिसाल स्क्रीन प्रेजेंस, शानदार कॉमेडी टाइमिंग और सबसे खास बात उनके सरप्राइज डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दिया है। फिल्म में जहां श्रीलीला के साथ पवन कल्याण की केमिस्ट्री रोमांचक लग रही है, वहीं पार्थिबन का विलेन अवतार फिल्म में जबरदस्त टकराव की ओर इशारा कर रहा है। पुष्पा वाले मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी ये फिल्म 19 मार्च को रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज के साथ सिनेमाघरों में आएगी।

