ऋषिकेश,15 मार्च (आरएनएस)। श्री भरत मंदिर में 12 अप्रैल को वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दीप शर्मा ने बताया कि शिविर में मस्तिष्क रोग, त्वचा रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, बाल रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ और संपूर्ण स्वास्थ्य जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से की जाएगी। बैठक में मेयर शंभू पासवान, हर्षवर्धन शर्मा, विनय उनियाल, वरुण शर्मा, भगत राम कोठरी, महंत रवि शास्त्री, अशोक कुमार रस्तोगी, राकेश सिंह मियां, बच्चन सिंह पोखरियाल, जयेंन्द्र रमोला, अशोक अग्रवाल, सुनील प्रभाकर, चंद्रशेखर, चंद्र मोहन नारंग, मनोरंजन देवरानी, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, अमित उप्पल, संजय ध्यानी, अनिल रावत, रामकुमार संगर, राहुल शर्मा, राजेश कोठियाल, मयंक भट्ट, संजीव कुमार, सुनील दत्त थपलियाल, रंजन अंथवाल, अमित चटर्जी, विनोद कोठियाल, प्रवीण रावत, दीपक भारद्वाज, प्रतीक खन्ना, आदित्य झा, ध्रुव आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

