ऋषिकेश,15 मार्च (आरएनएस)। गैस का संकट कम नहीं हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि बुकिंग के बावजूद सिलेंडर घर तक नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में बुकिंग के बाद सात दिनों से सिलेंडर मिलने का इंतजार कर रहे लोग परेशान हैं। एजेंसियों पर ऑफलाइन बुकिंग तो हो रही है, लेकिन सिलेंडर घर तक पहुंचेगा, इसका स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों की दुश्वारियां बढ़ रही हैं। सिलेंडर नहीं मिलने से न सिर्फ लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है, बल्कि उन्हें मजबूरन इस समस्या से राहत के लिए वैकल्पिक स्रोतों की ओर भी रुख करना पड़ रहा है। रविवार को भी ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र की गैस एजेंसियों के कार्यालय बुकिंग के लिए खुले दिखे। अन्य दिनों के मुकाबले भीड़ कम नजर आई, मगर जो भी लोग पहुंचे, उनकी जुबां पर सवाल यही था कि आखिर सिलेंडर कब मिलेगा? एजेंसी स्टाफ ने इस तरह के लोगों को शीघ्र डिलीवरी का भरोसा तो दिया, लेकिन परेशान लोगों के चेहरों पर सुकून की बजाय सिकन साफ नजर आई। ‘हिन्दुस्तानÓ टीम ने रविवार को एजेंसियों की पड़ताल की, जिसमें अधिकांश लोग गैस किल्लत और बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने की समस्या को साझा करते हुए दिखे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

