ऋषिकेश,15 मार्च (आरएनएस)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पंच परिवर्तन अभियान के तहत पंच परिवर्तन विषय पर ग्राम गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं और युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होने को जागरूक किया गया। रविवार को रामझूला स्थित दर्शन महाविद्यालय में जयदेव प्रसाद उमा दत्त कुडिय़ाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौदहबीघा में आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ अध्यापक प्रदीप रावत ने समाज के बीच स्व का बोध, कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे पंच परिवर्तन विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी से इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। दर्शन महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुशील नौटियाल ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवश्यक है। शिक्षा विद् रामकृष्ण पोखरियाल ने कहा कि पंच परिवर्तन अभियान समाज में जागरूकता और समरसता को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी रावत ने कहा कि शिक्षित और संस्कारित बेटियाँ ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने पंच परिवर्तन अभियान तथा विद्या भारती के पांच आधारभूत विषयों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। मौके पर सतीश रतूड़ी, कविता नेगी, कविता ध्यानी, उषा, अर्चना उनियाल, विनीता, लक्ष्मी जोशी, नमिता सेमवाल, रंजना रावत, आशा, बिंदु, सीमा, कुमारी निधि रमोला, विक्रम भास्कर, माला, सुषमा भट्ट आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

