देहरादून,15 मार्च (आरएनएस)। नेहरू कॉलोनी स्थित लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर और लाइफ केयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। शिविर में युवाओं और महिलाओं समेत समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साह दिखाया एवं रिकॉर्ड 210 यूनिट रक्त दान किया।मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। भट्ट ने पिछले 15 वर्षों से लगातार सेवा कार्य करने के लिए आयोजक राजेश रावत की सराहना की। विशिष्ट अतिथि महापौर सौरभ थपलियाल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने भी युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील की। संस्थान के निदेशक राजेश रावत ने सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए उत्तरांचल प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों के लिए सभी पैथोलॉजी जांचों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट की घोषणा की। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने इस पहल का स्वागत किया और इसे मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य के लिए मददगार बताया। पत्रकारिता और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 31 लोगों को ‘स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान-2026Ó से सम्मानित किया गया। रक्त संग्रहण कारगी स्थित पल्स ब्लड सेंटर की टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान, डॉ. रविंद्र बिष्ट, डॉ. एसडी जोशी और सीआईएमएस के चेयरमैन ललित जोशी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन सुनील सजवाण और पवन नौटियाल ने आभार जताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

