देहरादून,15 मार्च (आरएनएस)। हील फाउंडेशन और ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को ग्राम जाटोवाला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधान हारून अली ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में हड्डी रोग, बाल रोग, स्त्री रोग और नेत्र विशेषज्ञों ने क्षेत्र के कई परिवारों की नि:शुल्क जांच कर परामर्श दिया। इस दौरान मरीजों की बीपी, शुगर और ऑक्सीजन की जांच के साथ ही मुफ्त दवाइयां भी बांटी गईं। फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम जारी रहेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

