देहरादून,15 मार्च (आरएनएस)। वार्ड 99 के अलकनंदा विहार में सर्वसम्मति से अलकनंदा विहार जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रविवार को बैठक में क्षेत्र के विकास व जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से ध्यान सिंह रावत को समिति का संरक्षक, राहुल खरोला को संस्थापक सदस्य, राकेश सिंह राणा को अध्यक्ष, रेखा थपलियाल को उपाध्यक्ष, एडवोकेट सुनील सिंह चौहान को सचिव, हेमंत डिमरी को उपसचिव व रघुवीर सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लक्ष्मण सिंह नेगी, फ्योंला रावत, सीमा नेगी, शिखा नेगी, कमला बिष्ट, पूरब सिंह ध्यानी, कुन्दन सिंह कोठारी, रजनी बर्तवाल, नंदन सिंह रावत, मानवेन्द्र सिंह मल, अरविंद बिष्ट, दिगपाल सिंह राणा, नरेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेश पोखरियाल, मीना रावत, ममता सरियाल, चंपा नेगी, अमरप्रीत कौर को मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और सामाजिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

