देहरादून,15 मार्च (आरएनएस)। रविवार को जिले के कई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने बाहरी लोगों के सत्यापन का अभियान चलाया। इसके साथ ही शनिवार रात भी आकस्मिक चेकिंग अभियान भी चलाया गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि सत्यापन अभियान के दौरान एसओजी और पीएसी टीम भी शामिल रही। पुलिस ने घरों के साथ ही होम स्टे, आश्रम, होटल और हाउसिंग सोसायटियों में यह अभियान चलाया। जहां बाहरी लोग सत्यापन कराए बिना रहते मिले, वहां लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

