नईदिल्ली,16 मार्च। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नई दिल्ली में आयोजित ‘नमन अवॉर्ड्स 2026’ में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। इस सलाना पुरस्कार समारोह में पुरुष और महिलाओं में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल का (2024-25) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीं, रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट से नवाजा गया। इनके अलावा भी अन्य खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। आइए इस सूची पर एक नजर डालते हैं।
रणजी ट्रॉफी, 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार: हर्ष दुबे (विदर्भ) 2024-25 के बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंटों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन 2024-25 में घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर: उल्हास गांधी 2024-25 में वनडे अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट (महिला): दीप्ति शर्मा 2024-25 में वनडे अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी (महिला): स्मृति मंधाना 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू महिला: श्री चरणी 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष): हर्षित राणा
2024-25 की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला): स्मृति मंधाना पॉली उमरीगर पुरस्कार 2024-25 के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष): शुभमन गिल कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: रोजर बिन्नी कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: राहुल द्रविड़ कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: मिताली राज घरेलू लिमिटेड-ओवर्स प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार, 2024-25: आयुष म्हात्रे (मुंबई) जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर महिला एक दिवसीय): शफाली वर्मा (हरियाणा)
माधवराव सिंधिया पुरस्कार: 2024-25 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी (एलीट ग्रुप): हर्ष दुबे (विदर्भ) माधवराव सिंधिया पुरस्कार: 2024-25 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी (प्लेट ग्रुप): सुचित जे (नागालैंड) माधवराव सिंधिया पुरस्कार: 2024-25 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (एलीट ग्रुप): वाई वी राठौड़ (विदर्भ) माधवराव सिंधिया पुरस्कार: 2024-25 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (प्लेट ग्रुप): स्नेहल कौथंकर (गोवा)
००

